Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर का आरे-द्वारसों गांव...शनिवार का दिन इस गांव के लिए बेहद खास रहा। इसी दिन गांव के बेटे ने सेना में लेफ्टिनेंट बन देश सेवा की शपथ ली। खुशी के इस मौके पर पूरे गांव में जश्न मनाया गया। लेफ्टिनेंट बने अर्जुन सिंह खड़ाई को बधाई दी गई। अर्जुन की उपलब्धि इस गांव के लिए क्यों खास है, ये भी बताते हैं। आरे गांव में करीब 150 परिवार रहते हैं, जिनमें से 70 परिवार सीधे तौर पर सेना से जुड़े हुए हैं। यूं तो ये गांव पहले भी सेना को जवान देता रहा है, पर शनिवार को गांव का बेटा कमीशंड हो अफसर बन गया। 24 साल के अर्जुन गांव के पहले युवा हैं जिन्होंने सेना में अफसर बन गांव का मान बढ़ाया है। जश्न के इस मौके पर सोमवार को पूरे गांव में मिठाई बांटी गई। अर्जुन सिंह खड़ाई के पिता चंदन सिंह खड़ाई भी सेना में रह चुके हैं। सेना ज्वाइन करने की सीख अर्जुन को पिता से ही मिली। आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग लेने के बाद शनिवार को जिन 306 अफसरों ने देशसेवा की शपथ ली, उनमें अर्जुन भी एक हैं।