Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कहने को उत्तराखंड छोटा राज्य है, पर जब बात देशसेवा की आती है तो यहां के लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखते हैं। तभी तो उत्तराखंड को देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी कहा जाता है। पहाड़ के लाल अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, इनमें अब महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला का नाम भी शामिल हो गया है। महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मुंबई में कोस्ट गार्ड कमांडर रीजन पश्चिम बनाया गया है। उत्तराखंड के लाल को कोस्ट गार्ड सेवा में अहम जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सोमवार 9 दिसंबर को महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला ने मुंबई मंल पदभार ग्रहण किया। तटरक्षक मुख्यालय वर्ली में महानिरीक्षक बडोला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। आगे जानिए आनंद प्रकाश बडोला की जिंदगी का सफर