Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड में अगवा बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची से इस बारे में पूछताछ की तो बच्ची ने जो खुलासा किया उसे सुन पुलिसवाले भी दंग रह गए। पूछताछ में पता चला कि बच्ची को अगवा करने के पीछे उसकी मां का हाथ था। पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो रिश्तों की एक अजब पहेली सामने आई। उधमसिंह नगर जिले के इस मामले की जांच में पता चला कि बच्ची की मां सुप्रिया मंडल ने पहले पति अर्जुन को छोड़ दिया था। एक साल पहले उसने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रहने वाले सुरजीत से शादी कर ली। सुप्रिया को पहले पति अर्जुन से दो बेटियां थीं, जिनमें से बड़ी बेटी तनीषा को वो अपने साथ ले गई। 5 साल की छोटी बेटी मनीषा पिता अर्जुन के साथ रह रही थी। सुप्रिया छोटी बेटी को भी अपने पास रखने की जुगत भिड़ा रही थी, पर इसके लिए उसने जो रास्ता अपनाया वो कानून की नजर में गुनाह है। आगे पढ़िए