उत्तराखंड: 50 साल की महिला 20 साल के प्रेमी के साथ भागी, 3 दिन बाद पकड़ी गई

50 साल की प्रेमिका 20 साल के प्रेमी संग भाग गई, पुलिस ने दोनों को यूपी के बिजनौर से पकड़ा...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Laksar: A woman fled with her lover arrested in laksar
Image: A woman fled with her lover arrested in laksar

हरिद्वार: कहते हैं प्यार अंधा होता है, ना उम्र की सीमा देखता है ना जन्म का बंधन, पर इतना भी अंधा नहीं होता कि उम्र के बीच 30 साल का अंतर भी ना दिखे। अब लक्सर में ही देख लें, जहां महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का प्रेमी के साथ फरार होनी नई घटना नहीं है, पर नया है दोनों के बीच की उम्र का फर्क। प्रेमी सिर्फ 20 साल का है और महिला 50 साल पार...महिला के तीन बच्चे भी हैं। तीन दिन पहले दोनों घर से भाग गए। खूब बवाल हुआ, पुलिस की भी किरकिरी हुई, आखिरकार दोनों पकड़ लिए गए। लक्सर पुलिस ने महिला को यूपी के बिजनौर से बरामद कर लिया। बाद में महिला की एसडीएम कोर्ट में पेशी हुई। पूरा मामला क्या है, चलिए बताते हैं। तीन दिन पहले महिला के परिजनों ने लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पता चला कि 50 साल की महिला गायब हो गई है, कहां गई, किसके साथ गई कुछ पता नहीं। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। जांच में पता चला कि महिला का एक ब्वॉयफ्रेंड है, जो कि धामपुर का रहने वाला है। बस फिर क्या था, पुलिस धामपुर में प्रेमी के घर धमक गई। जहां महिला और उसका प्रेमी, दोनों मिल गए। पुलिस महिला को पकड़कर एसडीएम कोर्ट लेकर आई, जहां वो प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ कर बैठ गई। बाद में महिला को उसके बच्चों का वास्ता दिया गया, फार्मूला काम कर गया और बच्चों को देख महिला की ममता जाग गई। वो प्रेमी को छोड़ पति के साथ घर चली गई। अंत भला तो सब भला...पूरे क्षेत्र में ये प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - देहरादून की तेजस्वी..इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड को चुना, अब रानी मुखर्जी के साथ मर्दानी-2 में दिखेंगी