उत्तराखंड: दहेज के लिए दरिंदगी..मुंह में कपड़ा ठूंसकर चप्पल से पीटती थी सास..दो बार गर्भपात

सास उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देती है और चप्‍पलों से उसे बेरहमी से पीटती है। ऐस इसलिए ताकि उसकी चीख बाहर न जा सके।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Dowry case of khatima
Image: Dowry case of khatima

हरिद्वार: हम 21वीं सदी में जी रहे है। 21 वीं सदी...विज्ञान की सदी, टेक्नोलॉजी की सदी। लेकिन इस सदी में हम बीती सदियों की बेरहम कहानियों से उबर नहीं पाए हैं। महिलाओ पर जुल्म की बेरहम कहानियां आज भी बदस्तूर जारी हैं। कोई भी इनसे अछूता नहीं है। उत्तराखंड में भी एक बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। कहानी संक्षेप में जान लीजिए...शायद आपका भी दिल भर आए। उत्तराखंड के खटीमा का ये मामला है। एक बेटी ने न्‍याय की गुहार लगाई है। वो कहती है कि ससुराल वालों ने कार की डिमांड की थी। कार नहीं मिली को ससुराल के लोग उसे रोज प्रताडि़त करने लगे। उसकी सास उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देती है और चप्‍पलों से उसे बेरहमी से पीटती है। ऐस इसलिए ताकि उसकी चीख बाहर न जा सके। उस बेटी ने ये भी बताया कि दो बार गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात करवाया गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे मुश्किल भरे, 6 जिलों में बारिश बर्फबारी से बढ़ेगी मुसीबत
SSP को दिए प्रार्थना पत्र में इसका कहना है कि इसी साल 10 जुलाई को उसकी शादी बरेली के एक युवक से हुआ है। जब शादी हुई थी तो माता-पिता ने भरपूर दान दहेज दिया लेकिन ससुराल वालों कीनीयत बदल गई। शादी के 15 दिन बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज में कार न लाने पर पीटने लगे। उसे बंद कमरे में रखा जाने लगा था। उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं दो बार उसका गर्भपात कराया गया लेकिन ससुराल वालों की हैवानियत कम नहीं हुई। अब विवाहिता ने ऊधमसिंह नगर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति अरुण, सास सावित्री, जेठ सनील, जेठानी गुड्डी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। देखना है आगे क्या होता है।