Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: नया साल नई टिहरी के लोगों के लिए नई सौगात लेकर आएगा। नए साल पर लोगों को डोबरा-चांठी पुल की सौगात मिलेगी। निर्माणाधीन संस्पेंशन पुल का काम अंतिम चरण में है। ये देश का सबसे लंबा संस्पेंशन पुल है। क्षेत्र के लोग पुल के तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। डोबरा-चांठी में निर्माणाधीन पुल का काम आखिरी चरण में है। पुल के दोनों सिरों को सड़क से जोड़ने का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। दिसंबर के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। जनवरी से पुल के लोड एडजेस्टमेंट का काम किया जाएगा। पुल पर इन दिनों पेंटिंग का काम भी चल रहा है। पुल के दोनों टावर पर सफेद रंग किया जा रहा है, जबकि रिग पर लाल रंग किया जाएगा। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस मखलोगा ने डोबरा-चांठी पुल का निरीक्षण किया।