Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुड़की: रिश्ते और भरोसे के बीच में एक महीने सी लकीर होती है। ये लकीर मिटी तो रिश्ते पर वज्रपात हो जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में हुआ है। उत्तराखंड के रुड़की से एक खबर सामने आई है। प्यार में फरार हुई महिला और उसके प्रेमी की लोकेशन पंजाब में मिली है। इस वक्त पुलिस दोनों की तलाश में पंजाब पुलिस से संपर्क कर रही है। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले एक महिला अपने जीजा के साथ रुड़की से फरार हो गई थी। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पति ने पत्नी की बरामदगी की मांग की है उधर पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। घटना रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। यहां स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला 3 दिन पहले अपने रिश्ते के जीजा के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद महिला के पति ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इस बीच पता चला कि महिला का जीजा भी घर से फरार है। खबर है कि दोनों को आखिरी बार साथ देखा गया था। अपनी पत्नी की तलाश में युवक जब अपने जीजा के घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मोबाइल पर संपर्क किया तो नंबर बंद आया। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन पंजाब एक गांव में मिली है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम को पंजाब भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के सैकड़ों स्कूलों के लिए खुशखबरी, वर्चुअल क्लास शुरू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड