Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: प्रदेश में बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। गदरपुर में बच्चियों के साथ दरिंदगी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला पालिका क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक नाबालिग का परिचित है। बीते शनिवार उसने नाबालिग से कहा कि उसकी मां बीमार है, मां की देखभाल के लिए उसे मदद की जरूरत है। नाबालिग जब युवक के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। हैवानियत का शिकार होने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने रोते हुए आपबीती सुना दी। आरोपी युवक का नाम कन्नू है। पीड़ित की मां ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।