देवभूमि में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन गुफा..जुटने लगी भीड़, बनाया जाएगा ध्यान केंद्र

यहां प्राचीन थरप की धूंणी पहले से मौजूद है, अब गुफा भी मिल गई है। प्राचीन समय में इसका इस्तेमाल ध्यान लगाने के लिए होता रहा होगा...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Dwarahat: Cave found during excavation in dwarahat
Image: Cave found during excavation in dwarahat

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा का द्वाराहाट...ये क्षेत्र खुद में हजारों साल का इतिहास समेटे हुए है। इस जगह पर कत्यूरी और चंद शासकों का राज रहा। कुमाऊं की लोककथाओं में इस जगह का जिक्र देवताओं की राजधानी के तौर पर मिलता है। यहां जगह-जगह इतिहास के सबूत बिखरे पड़े हैं, जो कि समय-समय पर सामने आते रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां इंटर कॉलेज के पास खुदाई के दौरान एक प्राचीन गुफा मिली। जिस जगह ये गुफा मिली है, वो प्राचीन थरप की धूंणी के पास है। गुफा को नगर पंचायत ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। ताकि प्राचीन गुफा का संरक्षण हो साथ ही इस जगह को आध्यात्मिक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जा सके। नगर पंचायत इन दिनों गुफा का सौंदर्यीकरण करा रहा है। गुफा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - देहरादून-दिल्ली के बीच चलेंगी CNG बसें, नए साल से शुरू होगा सस्ता और आरामदायक सफर
द्वाराहाट इंटर कॉलेज के पास प्राचीन थरप की धूंणी है। यहां मजदूर खुदाई कर रहे थे, इसी दौरान इतिहास का एक नया पन्ना जमीन के भीतर से निकल आया। खुदाई के दौरान मजदूरों ने एक गुफा देखी। गुफा की विशालता देख वो हैरान रह गए। गुफा डेढ़ फुट चौड़ी और 7 फुट लंबी है। जैसे ही गुफा मिलने की खबर क्षेत्र में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने बताया कि यहां प्राचीन थरप की धूंणी पहले से मौजूद है, अब गुफा भी मिल गई है। प्राचीन समय में इसका इस्तेमाल ध्यान लगाने के लिए होता रहा होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने भी गुफा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में प्राचीन गुफाएं मिली हैं। धूंणी के पास मिली प्राचीन गुफा को ध्यान केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा।