Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: तीन तलाक...इसे महिलाओं के शोषण का हथियार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तीन तलाक के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ना से बचाने के लिए कड़े कानून बन गए हैं, पर फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे। अब रुड़की में ही देख लें, जहां शौहर ने दहेज में दो लाख रुपये और कार मांगी। पत्नी ने इनकार किया तो पति ने उसे फोन पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। आरोपी पति पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अब मामला विस्तार से जानते हैं। पीड़ित का नाम शाइस्ता है। वो सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2018 में शाइस्ता की शादी सहारनपुर के रहने वाले शादाब से हुई। शादाब का परिवार चरथावल में रहता है।