Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड का मुनस्यारी...खूबसूरत वादियों के लिये मशहूर ये जगह आईटीबीपी के 8 जवानों के लिए बुरे अनुभव जैसी बन गई थी। समय से पहले हुई बर्फबारी के चलते आईटीबीपी के जवानों पर ऐसी बुरी बीती कि वो रिलकोट चौकी में ही फंसकर रह गए। रिलकोट चौकी उच्च हिमालयी क्षेत्र में है। जहां आईटीबीपी के 8 जवान पिछले 16 दिन से फंसे थे। हालांकि राहत वाली बात ये है कि अनहोनी होने से पहले ही जवानों को रिलकोट से सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से आठ जवानों को रिलकोट चौकी से निकाला गया। सेना के हेलीकॉप्टर ने तीन चक्कर लगाए और 8 जवानों और उनके सामान को रिलकोट से मुनस्यारी पहुंचाया। इन दिनों रिलकोट से बोगडियार तक रोड पर कई फीट बर्फ जमा है। जिस वजह से ये जवान घाटी की तरफ नहीं आ पा रहे थे।