Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा है। जिस तरह सांसद बलूनी हर चुनौती पर जीत हासिल करने में सफल रहे हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि वो कैंसर को भी उसी जज्बे से हराने में कामयाब होंगे। पूरा उत्तराखंड उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। मुंबई में इलाज करा रहे अनिल बलूनी से मिलने के लिए देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां पहुंच रही हैं। कुछ दिन पहले इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह भी सांसद बलूनी से मिले थे। दोनों ने साथ में अच्छा वक्त और बातें शेयर की थीं। सोमवार को फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने उनसे मुलाकात की। मनीषा ने सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हालचाल पूछा। आपको बता दें कि मनीषा कोइराला खुद भी कैंसर सरवाइवर रही हैं। वो लंबे वक्त तक कैंसर से लड़ती रहीं, और आखिरकार उस पर जीत हासिल कर ली।