Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार क्रिकेटर्स देश-दुनिया में छाये हुए हैं। अब यहां की प्रतिभाओं को और निखरने का मौका मिलेगा, क्योंकि जल्द ही उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पास अपना होम ग्राउंड होगा। सीएयू को इसी महीने अपना पहला होम ग्राउंड मिल जाएगा। इसे उत्तराखंड के क्रिकेटर्स के लिए नये साल की सौगात कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि अपना होम ग्राउंड होने से क्रिकेट संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। युवा क्रिकेटर्स को अपना खेल निखारने का मौका मिलेगा। सीएयू राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाने जा रहा है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसे लेकर जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। एक और अच्छी खबर है। सीएयू को एनसीए के अंडर-19 कैंप की मेजबानी भी मिली है, जिसका कैंप रायपुर स्टेडियम में लगेगा। ये पहला मौका होगा जबकि सीएयू नेशनल कैंप की मेजबानी करेगा।