जो लोग कुछ हटके और ओरिजनल सुनना चाहते हैं, उनके लिए ‘पहाड़ी ए कॉपेला-2’ परफेक्ट च्वाईस है...
-
komal
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Pahadi a cappella new song on You Tube
देहरादून: उत्तराखंडी संगीत में जितने एक्सपेरिमेंट अब हो रहे हैं, वो शायद पहले कभी नहीं हुए। नये युवा गायक-कलाकार गढ़वाली-कुमाऊंनी संगीत को नये कलेवर में पेश कर रहे हैं, ये बात अलग है कि कुछ लोगों को ये पसंद आता है। कुछ को नहीं भी...अपनी-अपनी पसंद है। जो लोग कुछ हटके और ओरिजनल सुनना चाहते हैं, उनके लिए पहाड़ी ए कॉपेला-2 परफेक्ट च्वाईस है। सोशल मीडिया पर ये नया गीत आग लगा रहा है। गीत ‘गोठरदा बकम भम’ को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। गीत को तैयार किया है एमजीवी डिजिटल ने। इस गीत में कमाल की वीडियोग्राफी और ग्राफिक्स हैं। इसमें एक्सपेरिमेंट है, ह्यूमर है और मैसेज भी...कुल मिलाकर हर नई चीज को सिरे से नकार देने वालों के लिए इस गीत में खालिस जवाब छिपा है। कहते हैं ना हंसी बड़ी महंगी हो गई है, इसीलिए जहां भी मिले बटोर लो।
गीत को अपनी आवाज से सजाया है गुंजन डंगवाल, रंजीत सिंह, विशाल शर्मा और रजनीकांत सेमवाल ने। डॉयरेक्शन गुंजन डंगवाल और विशाल शर्मा का है। गुंजन डंगवाल और उनकी पूरी टीम की मेहनत इस वीडियो में साफ देखी जा सकती है। वीडियो का प्रीमियर 21 दिसंबर को हुआ। तब से अब तक वीडियो को 78352 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को एमजीवी डिजिटल ने तैयार किया है। पहाड़ी संगीत में कुछ नया और ओरिजनल चाहने वालों को ये वीडियो जरूर पसंद आयेगा। युवाओं के बीच गीत खूब लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पसंद किया जा रहा है। चलिए लगे हाथ आपको कॉपेला के बारे में भी बता देते हैं। इसका मतलब है सिंगिंग विदाउट इंस्ट्रूमेंट्स...कॉपेला तो आपने समझ लिया, अब देख भी लीजिये...