उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...मेले में झूले से गिरा बच्चा, मौत के बाद हुआ बवाल

पिथौरागढ़ में झूले से गिरने की वजह से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pithoragarh: Boy died due to falling from swing
Image: Boy died due to falling from swing

पिथौरागढ़: हम सभी लोगों में एक बात बहुत कॉमन है। हम खतरों को जानते-समझते भी असावधानी बरतते हैं। रिस्क लेते हैं। दुर्घटना होने का इंतजार करते रहते हैं। हमारी नींद तब तक नहीं खुलती, जब तक कोई हादसा ना हो जाए। इन दिनों पहाड़ में जगह-जगह मेले लगे हैं। कहीं शरदोत्सव, कहीं दूसरा महोत्सव। मेला है तो झूले भी लगे ही होंगे, लेकिन इन झूलों की सवारी कई बार जान पर भारी पड़ जाती है। झूले टूटने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से हादसे होते हैं, जिनमें कई लोग जान गंवा देते हैं। ऐसा ही कुछ पिथौरागढ़ में हुआ। जहां झूले में झूल रहा ओम बिष्ट उर्फ जितेंद्र बिष्ट झूले से गिर पड़ा। इस बच्चे की उम्र महज 14 साल थी। बच्चों को झूले में झूलने का शौक होता ही है, पर ये शौक इस बच्चे की जान ले लेगा, ये किसे पता था। घटना रविवार देर शाम की है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - मसूरी मार्ग पर बर्फबारी में फंसे सैकड़ों लोग..देवदूत बनकर आए ITPB जवान, 400 लोगों को बचाया
देव सिंह मैदान में नये साल का महोत्सव चल रहा था। आस-पास के बच्चे मेले में आये हुए थे। ओम भी अपने दोस्तों के साथ मेले में आया था। सभी बच्चे झूले में बैठ गए। झूला चलने लगा इसी दौरान ओम झूले से गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं थीं। आस-पास के लोग लहूलुहान बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, पर अफसोस कि ओम बच नहीं सका। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बच्चे के साथ उसके साथी भी नहीं थे, इसीलिए बच्चे की शिनाख्त भी नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी। तब पता चला कि मरने वाला बच्चा गिरीश बिष्ट का बेटा है। वो दौला में दुकान चलाते हैं। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। वो महोत्सव संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गुस्साये लोगों ने थाने का घेराव भी किया। वहीं बच्चे की मौत के बाद से मेला संचालक फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।