Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: ऑपरेशन मुस्कान...पहाड़ में चल रही ये मुहिम लोगों की जिंदगी को खुशियों से भर रही है। मुहिम के जरिए लोगों को खाकी का वो पहलू देखने को मिल रहा है, जिससे वो अब तक अनजान थे। रुद्रपुर में पुलिस की इस मुहिम ने सालों पहले लापता हो चुकी बेटी को उसके परिवार से मिलाया। 7 साल पहले युवती जब गायब हुई थी तो अकेली थी, पर जब लौटी तो उसके साथ हंसता-खेलता परिवार था। पति और बच्चे साथ थे। युवती का नाम लीला है। उसका परिवार नानकमत्ता के किशनपुर गांव में रहता है। 7 साल पहले 22 वर्षीय लीला अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में यहां-वहां भटकते रहे। साल 2013 में पता चला कि लीला ने किसी से शादी कर ली है। परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन देहरादून में मिली। 8 जनवरी को मुस्कान टीम ने देहरादून में लीला देवी से मुलाकात की।