13 जनवरी को प्रदेश के 4 जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है, जबकि 5 जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है...
-
कोमल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: rain and snowfall alert in uttarakhand
देहरादून: मौसम फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं है। इसीलिए अलर्ट हो जाएं। 13 जनवरी को मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा, लेकिन रविवार से आकाश में फिर बादल छाने लगे। प्रदेशभर में अगले सप्ताह मौसम खराब रहेगा। कोहरे, पाले और बर्फबारी का प्रकोप जारी रहेगा। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। रविवार को भी देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। कल से मौसम फिर बिगड़ेगा। चलिए अब आपको उन जिलों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए अगले 24 घंटे मुश्किल भरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। देहरादून, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली में 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। पहाड़ में बर्फबारी और पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में महेन्द्र सिंह धोनी, बेटी जीवा के साथ बर्फ में की जमकर मस्ती..देखिए वीडियो
शनिवार को मौसम सामान्य रहा। जिसने उत्तराखंड घूमने आये पर्यटकों को काफी राहत दी। औली भी देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो उठी है। पर्यटक यहां बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि बर्फबारी ने यहां दिक्कतें भी बढ़ाई हैं। बर्फबारी की वजह से जोशीमठ-औली मार्ग बंद है। सड़कें बंद होने की वजह से लोग रोपवे के जरिए औली पहुंच रहे हैं। यहां पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। बर्फबारी से पर्यटक खुश हैं, पर स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। प्रदेश के 150 गांवों में बिजली नहीं आ रही। दो सौ से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत 24 सड़कों पर यातायात अब तक बहाल नहीं हो पाया। बर्फबारी की वजह से उत्तरकाशी के मोरी में 10 पर्यटक फंस गए हैं, जिन्हें अब तक नहीं निकाला जा सका है। टिहरी के कई गांवों में पानी पाइपलाइन में जम गया है। लोग बर्फ को गला कर पानी पी रहे हैं। बर्फ गिरने की वजह से मसूरी-धनोल्टी और मसूरी-चकराता रोड पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। प्रदेश में जगह-जगह सड़कों को खोलने का काम जारी है।