गढ़वाल राइफल का जवान 6 दिन से लापता, पाकिस्तान के साथ DGMO लेवल की बात करेगा भारत?

जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, परिवारवालों की उम्मीद दम तोड़ने लगी है। वो अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
rajendra singh negi: jawan reach pakistan by slipping in snow, not found till now
Image: jawan reach pakistan by slipping in snow, not found till now

देहरादून: 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र सिंह नेगी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। देहरादून स्थित उनके घर पर सन्नाटा पसरा है। ये सन्नाटा सिर्फ परिजनों के रोने की आवाज से टूटता है। इस परिवार की तकलीफ का आप और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जवान राजेंद्र सिंह नेगी पिछले 8 जनवरी से लापता हैं। वो कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात थे। जहां वो बर्फ में फिसलते हुए पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे। तब से राजेंद्र के बारे में कुछ पता नहीं चला। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, परिवारवालों की उम्मीद दम तोड़ने लगी है। वो अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। परिजन राजेंद्र की सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से मदद की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर की बातचीत कर दिन के समय सर्च अभियान चलाया जाए

यह भी पढ़ें - मां ने दूध बेचकर पढ़ाया-लिखाया, बेटी ने आईएसएस परीक्षा में टॉप कर बढ़ाया मान
जवान राजेंद्र सिंह की तैनाती जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग अनंतनाग पोस्ट पर थी। 8 फरवरी को उनकी पोस्ट के पास एवलांच आया था, जिसकी चपेट में आने से वो पाक सीमा की तरफ गिर गए थे। तब से उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई। सेना के जवान लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से सर्च अभियान में बाधा आ रही है। पाकिस्तान की तरफ से दिन में गोलाबारी की जा रही है, जिस वजह से सर्च अभियान रात के वक्त चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं राजेंद्र के परिजनों की चिंता बढ़ने लगी है। जवान के पिता और भाई ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर पर बातचीत कर संयुक्त सर्च अभियान चलाने की मांग की। कहते हैं दुआओं में बहुत ताकत होती है, पूरा उत्तराखंड राजेंद्र की सलामती के लिए दुआ मांग रहा है। आप भी जवान राजेंद्र की सलामती के लिए प्रार्थना कीजिए, हो सकता है आपकी दुआओं से किसी परिवार की खोई हुई खुशियां वापस लौट आएं।