Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: कश्मीर में ड्यूटी के दौरान लापता हुए भारतीय सेना के जवान राजेंद्र सिंह नेगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के पाकिस्तान के कब्जे में होने की बात से इनकार किया है। सेना ने साफ किया कि 11वीं गढ़वाल राइफल्स के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी पाकिस्तान के कब्जे में नहीं हैं। 8 जनवरी को राजेंद्र सिंह नेगी गुलमर्ग में आए एवलांच के दौरान लापता हो गए थे। भारतीय सेना का कहना है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां से फिसलकर पाकिस्तान के क्षेत्र में जाना संभव नहीं है। पहले माना जा रहा था कि शायद राजेंद्र सिंह फिसलकर पाकिस्तान के क्षेत्र में दाखिल हो गए होंगे, पर ऐसा होना संभव नहीं है। सेना ने कहा कि हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। सेना के जवान उनकी तलाश में जुटे हैं। जब तक राजेंद्र सिंह नेगी के बारे मे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती, सेना का अभियान जारी रहेगा।