Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: कुमाऊं का खूबसूरत शहर हल्द्वानी...सोमवार को यहां एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। प्रेमी जोड़े ने गौला नदी में कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों की शिनाख्त हो गई है। युवक और युवती का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दोनों का परिवार हल्द्वानी के जवाहर नगर में किराये पर रह रहा था। मरने वाले युवक का नाम आसिफ है, 22 साल के आसिफ का परिवार यूपी के पीलीभीत जिले का रहने वाला था। वहीं युवती लखीमपुर की रहने वाली थी। आसिफ और युवती के बीच लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे, पर परिवार ऐसा होने नहीं दे रहा था। लड़की नाबालिग थी। परिवार वाले उसे आसिफ से दूर रहने को कह रहे थे