उत्तराखंड: विदेशी पर्यटक का बैग छीनकर भागा ऑटो वाला, पुलिस ने दो दिन में ढूंढ निकाला

विदेशी महिला ने बैग मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, पर पुलिस ने दो दिन के भीतर महिला का बैग बरामद कर उसे लौटा दिया...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
क्राइम: Auto driver steals bag of foreigner lady at haldwani
Image: Auto driver steals bag of foreigner lady at haldwani

नैनीताल: हल्द्वानी में मित्र पुलिस ने ब्रिटेन से भारत घूमने आई महिला का दिल जीत लिया। ब्रिटेन की रहने वाली मैलानी फिलिप रविवार को हल्द्वानी आई थीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन से होटल तक जाने के लिए एक ऑटो बुक किया। ऑटो वाला विदेशी महिला को होटल में छोड़ने की बजाय गौलापुर ले गया, वहां महिला को ऑटो से नीचे उतारा और उसका बैग लेकर फरार हो गया। महिला परेशान हो गई। बैग में दवाई, कैमरे और दूसरे जरूरी दस्तावेज थे। उसे अगले दिन मेडिटेशन कोर्स के लिए अल्मोड़ा जाना था। इसी दौरान महिला ने एक राहगीर से मदद मांगी, जो कि उसे बनभूलपुरा थाने तक पहुंचा आया। महिला ने बैग मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, पर दो दिन बाद पुलिस ने महिला का बैग बरामद कर उसे लौटा दिया।

यह भी पढ़ें - देहरादून में खुले में एसिड बेचने वालों की खैर नहीं, लाइसेंस ना मिलने पर होगी कार्रवाई
ब्रिटेन की रहने वाली मैलानी फिलिप ने बताया कि वो रविवार की रात संपर्क क्रांति ट्रेन से हल्द्वानी पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर उसने एक ऑटो बुक किया। पर ऑटो वाला महिला को गौलापुर ले गया। और वहां से उसका बैग लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद से पुलिस ऑटो वाले को ढूंढ रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, ऑटो वालों से पूछताछ की। दो दिन बाद आरोपी ऑटो चालक नदीम पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विदेशी महिला का बैग भी बरामद कर लिया। महिला ने अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने में असमर्थता जताई तो हल्द्वानी पुलिस ने बैग अल्मोड़ा तक पहुंचाने के लिए अपनी एक टीम भी भेजी। विदेशी महिला ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया। वहीं आरोपी नदीम के खिलाफ ऑटो मालकिन ने भी केस दर्ज कराया है। उसने कहा कि नदीम ऑटो का किराया नहीं दे रहा था। 13 जनवरी को आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।