Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल का जमीरा गांव....गुरुवार का दिन इस गांव के लोगों के लिए बहुत खास था। डीएम सविन बंसल खुद गांव पहुंचे थे, ताकि ग्रामीणों की समस्याएं सुन सके। देवीधुरा ग्राम पंचायत के दूरस्थ गांव जमीरा में रहने वाले लोग बहुत खुश थे। देश की आजादी के बाद ये पहला मौका था, जब कि कोई अधिकारी उनके गांव तक पहुंचा था। गांव तक पहुंचने के लिए डीएम सविन बंसल को कड़ाके की ठंड में पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। इतनी दिक्कतें उठाकर डीएम गांव तक पहुंचे तो गांव वालों ने भी उनकी दिल खोलकर खातिरदारी की। जिलाधिकारी और उनके साथ आए अधिकारियों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे। महिलाओं ने पारंपरिक पिछौड़ी पहनकर, फूल बरसा कर डीएम सविन बंसल का स्वागत किया। डीएम और अधिकारियों को खाने में भट्ट की चुड़कानी, गडेरी की सब्जी और हरी सब्जी परोसी गई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी भीं और उनका निस्तारण भी किया।