Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: रुड़की में पकड़े गए लूटपाट करने वाले गिरोह के एक आरोपी का इंडियन मुजाहिद्दीन से कनेक्शन सामने आया है। रविवार को पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया था। गिरोह के लोग यूपी वेस्ट से ताल्लुक रखते हैं। आरोपी बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर तमंचे के बल पर लूटपाट करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रईस अहमद, अनीस अहमद निवासी मोदीनगर (गाजियाबाद), अय्यूब और अजहरुद्दीन निवासी मेरठ के तौर पर हुई है। एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक इनमें से एक आरोपी अय्यूब का आतंकियों से कनेक्शन सामने आया है। वो आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। साल 1993 में मेरठ के पीएसी कैंपों में धमाके किए गए थे। जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे। धमाके का आरोपी सलीम पतला था। अय्यूब और जब्बार उसके साथी हुआ करते थे। धमाकों में इनकी भी भूमिका थी। पुलिस ने अय्यूब और जब्बार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सलीम पतला फरार हो गया। अय्यूब को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 21 साल बाद कोर्ट ने अय्यूब को रिहा कर दिया था। साल 2014 में फरार सलीम भी पकड़ा गया।