उत्तराखंड: फ्री स्किल ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी, 10वीं-12वीं पास और बेरोजगार युवा यहां करें आवेदन

उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके युवाओं को निशुल्क स्किल ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर दे रही है। 15 से 45 वर्ष आयु के 10वीं और 12वीं पास युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Skill Development Scheme: Uttarakhand Launches Free Skill Training for Youth
Image: Uttarakhand Launches Free Skill Training for Youth

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और बीच में पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत युवाओं को निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें उद्योगों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Uttarakhand Launches Free Skill Training for Youth

इस योजना के तहत विशेष रूप से ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो बेरोजगार हैं या किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। युवाओं को रोजगारपरक स्किल डेवलपमेंट कोर्सों में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकें। योजना के पहले चरण में उत्तराखंड के सात जिलों के युवाओं को शामिल किया गया है। जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, चमोली और नई टिहरी जिले शामिल हैं। इन सात जिलों के पात्र युवा योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आगे पढ़िए..

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भी सुनहरा अवसर

योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं पास युवाओं को भी प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 15 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण की अवधि 3 से 4 महीने निर्धारित की गई है, जिसमें उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल सिखाया जाएगा।

ऑनलाइन करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन के लिए: https://uksds.uk.gov.in/CandidateRegistration/
विभाग की आधिकारिक वेबसाइट: https://uksds.uk.gov.in/
टोल फ्री हेल्पलाइन: 18008902414

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

कौशल विकास विभाग का मानना है कि केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी रोजगार के लिए जरूरी है। इसी उद्देश्य से युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे राज्य में रोजगार और स्वरोजगार दोनों को बढ़ावा मिल सके।