Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो दोस्तों के बीच हुई बहस का अंजाम खतरनाक साबित हुआ। झगड़ा बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बीयर की खाली बोतल फोड़ दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। झगड़े की वजह बेहद मामूली थी, पर आरोपी युवक क्योंकि नशे में थे, इसीलिए बात बिगड़ती चली गई। मामला मारपीट और फिर पुलिस तक पहुंच गया। पीड़ित का नाम तरुण जोशी है। वो गौजाजाली का रहने वाला है। सोमवार की रात करीब नौ बजे तरुण कार से अपने घर जा रहा था। नवीन मंडी में उसे दोस्त नरेंद्र उर्फ निक्की सतवाल मिला। निक्की सतवाल स्थानीय पेट्रोल पंप संचालक गजेंद्र सिंह सतवाल का बेटा है।