Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: सीएए और एनआरसी के विरोध की ये तस्वीरें दिल्ली की नहीं अपने हल्द्वानी की हैं, हल्द्वानी में CAA के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और यहां भी दिल्ली के शाहीन बाग जैसा मंजर नजर आया। एनआरसी और सीएए के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने ताज चौराहे पर धरना दिया। हल्द्वानी में शुरू हुआ धरना अब बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जिससे प्रशासन भी घबरा गया है। मुस्लिम महिलाओं का धरना आज भी जारी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने 72 घंटे के धरने का ऐलान किया है। कड़ाके ठंड के बावजूद महिलाएं घर का आराम छोड़कर सड़कों पर जमा हैं। हाथों में तख्तियां लेकर सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही हैं। महिलाएं रातभर बच्चों के साथ धरने पर बैठी रहीं। ताज चौराहे पर धरना दे रही महिलाओं ने केंद्र सरकार से एनआरसी और सीएए को वापस लेने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।