Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में जानवरों और इंसानों के बीच हिंसक झड़प की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। उत्तराखंड में गुलदार के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। पहाड़ से मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं, जहां गुलदार आतंक का सबब ना बने हुए हों। ताजा मामला कोटद्वार का है, जहां पोखरा रेंज में आने वाले एक गांव में तेंदुए ने पूर्व सैनिक पर हमला कर दिया। हमले में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया है, साथ ही गश्त के लिए वनकर्मियों की टीम भी तैनात कर दी है। घटना शनिवार रात की है। अंगड़ी गांव के रहने वाले 57 वर्षीय परवीन सिंह चौहान देर रात जरखाल गांव से अंगड़ी गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में परवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।