उत्तराखंड में रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देगा BSNL, एयर फाइबर से मिलेगा हाई स्पीड नेट

पहाड़ में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा देने के लिए बीएसएनएल ने धांसू प्लान बनाया है। नैनीताल में एयर फाइबर के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो चुकी है, जल्द ही इसे दूसरी जगहों पर शुरू किया जाएगा...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
एयर फाइबर: Bsnl will provide high speed internet with air fiber
Image: Bsnl will provide high speed internet with air fiber

नैनीताल: देश डिजिटल हो रहा है। अब बिजली-पानी का बिल भरने के लिए ऑफिसों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। एक क्लिक पर हर सेवा आसानी से मिल जाती है, पर पहाड़ के लोग इन सेवाओं का अच्छी तरह फायदा नहीं उठा पा रहे, वजह है कमजोर इंटरनेट स्पीड। ये समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। अब बीएसएनएल पहाड़ में एयर फाइबर से हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएगा। कुमाऊं में एयर फाइबर इंटरनेट की शुरुआत हो चुकी है। नैनीताल में कवायद चल रही है, जिसके बाद इसे हल्द्वानी समेत दूसरी जगहों पर शुरू किया जाएगा। एयर फाइबर सेवा को इंटरनेट की क्रांति कहा जा रहा है, ये रेडियो लिंक पर आधारित है। कुमाऊं में बीएसएनएल अब तक फाइबर यानि केबल के जरिए उपभोक्ताओं को ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सेवा उपलब्ध करा रहा था। फाइबर की जगह अब एयर फाइबर लेगा, जिसके लिए बीएसएनएल ने निजी कंपनी से करार किया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कलयुग का निर्दयी पिता...सर्द रात में 2 दिन की बच्ची को स्टेशन पर छोड़कर भागा
केबल के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की राह में कई मुश्किलें थीं। केबल कटने और टेक्निकल वजहों के चलते अक्सर इंटरनेट सेवा बंद रहती थी। धीमी इंटरनेट स्पीड के चलते लोगों ने बीएसएनएल का साथ छोड़कर, दूसरी कंपनियों क हाथ थाम लिया। पर समस्या जस की तस बनी रही। इंटरनेट की स्पीड नहीं बढ़ी। अब बीएसएनएल ने नैनीताल में रेडियो लिंक पर आधारित एयर फाइबर सेवा शुरू की है। इसके लिए उपभोक्ता को बिलिंग बीएसएनएल से ही करानी होगी। ऑनलाइन भुगतान भी बीएसएनएल के खाते में जाएगा। सेवा के लिए बीएसएनएल ने एक निजी फर्म से समझौता किया है। एयर फाइबर को फ्री स्पेक्ट्रम बैंड में एयरवेव्स पर लांच किया जाएगा। जिसके जरिये उपभोक्ताओं को ऑनलाइन टीवी, ब्रॉडबैंड और कॉलिंग की सुविधाएं मिल पाएंगी। नैनीताल में सेवा शुरू हो गई है, 60 कनेक्शन भी हो चुके हैं। एयर फाइबर सेवा का सारा खर्चा निजी फर्म उठाएगी। नैनीताल के बाद इसे दूसरी जगहों पर भी शुरू किया जाएगा।