Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: एक तरफ पहाड़ की महिलाएं शराबबंदी के के लिए आंदोलन चला रही हैं तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़ी जा रही हैं। जिस प्रदेश में महिलाएं शराब के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही हों, वहां महिलाओं का शराब तस्करी में लिप्त मिलना शर्मनाक है। मामला हल्द्वानी का है, जहां पुलिस ने महिला को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला शराब की खेप लेकर आने वाली है। पुलिस ने जाल बिछा दिया। जैसे ही महिला शराब लेकर टेंपो से उतरी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जिसे अलग-अलग जगहों में सप्लाई किया जाना था।