Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड मूल के जवान राजेंद्र सिंह नेगी को लापता हुए एक महीना होने वाला है। हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात थे। बीती 8 जनवरी को उनके बारे में एक मनहूस खबर मिली। सेना ने बताया कि राजेंद्र सिंह नेगी बर्फ में फिसल गए थे। जिसके बाद से उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है सैनिक के परिजनों का डर बढ़ता जा रहा है। हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की गुमशुदगी का मामला मंगलवार को लोकसभा में उठा। नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट ने शून्यकाल के दौरान समूचे सदन का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया। अजय भट्ट ने लापता जवान की तलाश के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर इस विषय में बातचीत भी की है।