Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड पुलिस के दो हीरोज की कहानी अब पूरा देश जानेगा। उत्तरकाशी के दो जांबाज पुलिसकर्मियों को अदम्य साहस के लिए जीवन रक्षक पदक सम्मान से नवाजा गया है। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर दो अफसरों की जान बचाई थी। इनका नाम है विनोद थपलियाल और ममलेश रावत। विनोद थपलियाल वर्तमान में धरासू थानाध्यक्ष हैं। जबकि ममलेश रावत वर्तमान में पुरोला थाने में कांस्टेबल (चालक) के पद पर तैनात हैं। इन्हें दो वरिष्ठ अधिकारियों का जीवन बचाने के लिए जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। जीवन रक्षक पदक के लिए चुने जाने पर दोनों जांबाजों खुशी जताई। चलिए अब आपको खाकी को असली मायने देने वाले इन जांबाजों के पराक्रम की कहानी बताते हैं। घटना 17 जुलाई 2018 की है। उत्तरकाशी के डीएम डॉ. आशीष चौहान और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ददनपाल यमुनोत्री से वापस लौट रहे थे। यमुनोत्री हाईवे पर 700 मीटर लंबे डाबरकोट भूस्खलन जोन को पार करना था, जो कि आसान नहीं था।