Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड का औली जल्द ही एक बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए देशभर से खिलाड़ियों के औली पहुंचने का सिलसिला जारी है। मेहमानों के स्वागत के लिए औली भी पूरी तरह से तैयार है। 250 से ज्यादा खिलाड़ी औली पहुंच गए हैं। जहां 8 से 10 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप का शुभारंभ 8 फरवरी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहेंगे। पूरे देश की निगाहे इस वक्त औली में होने वाली स्कीइंग चैंपियनशिप पर लगी हैं। उत्तराखंड के लिए ये अपनी पर्यटन छवि को और मजबूत बनाने का शानदार मौका है। प्रदेश सरकार ने भी इसके प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी। 8 फरवरी से स्कीइंग चैंपियनशिप शुरू हो जाएगी।