उत्तराखंड के लिए गर्व का पल, DM मंगेश घिल्डियाल का ड्रीम प्रोजक्ट देश में नंबर-1..मिला अवॉर्ड

रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल और उनकी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। उन्हें मुंबई में सम्मानित किया गया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
मंगेश घिल्डियाल: DM MANGESH GHILDIYAL AND TEAM FELICITATED IN MUMBAI
Image: DM MANGESH GHILDIYAL AND TEAM FELICITATED IN MUMBAI

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के तेज-तर्रार जिलाधिकारियों की लिस्ट में रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल आज पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने कामों की वजह से उन्होंने जनता के दिलों में अलग ही जगह बनाई है। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर में डीएम मंगेश घिल्डियाल के फॉलोवर्स की कमी नहीं है। अब डीएम मंगेश घिल्डियाल और उनकी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड के तहत सम्मानित किया गया। शनिवार को मुंबई में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद द्वारा डीएम मंगेश घिल्डियाल को ये सम्मान दिया गया। आपको बता दें कि हर साल नेशनल लेवल पर भारत सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किया जाता है। ये सम्मान देशभर के जिलों में ई-गवर्नेंस पर सबसे बेहतर कार्य करने वाले को दिया जाता है। खुशी की बात ये है कि इस साल इस सम्मान के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल का चयन किया गया है। डीएम के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस के तहत संचालित प्रोजेक्ट को नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान मिला है। ये टेक्नोलॉजी क्या थी, जरा ये भी समझ लीजिए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 100 मीटर के 100 रुपये मांग रहे थे रिक्शेवाले, IAS दीपक रावत ने लगाई क्लास..देखिए वीडियो
इसी टेक्नोलॉजी के तहत 2018 में केदारनाथ में ड्रोन की मदद की ली गई थी। इसकी वजह से केदारनाथ पुर्ननिर्माण का लाइव प्रसारण दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा। खास बात ये है कि इस टेक्नोलॉजी को स्थानी स्तर पर ही विकसित किया गया था। खास बात ये है कि रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक भी लोकल लाइव कनेक्टिविटी है। इसकी मदद से आपदा की स्थिति में भी केदारनाथ और केदारघाटी का लाइव प्रसारण होता है। यानी आपदा में फंसा कोई भी व्यक्ति इस टेक्नोलॉजी की मदद से आसानी से ट्रेस किया जा सकता है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ डीएम मंगेश को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं। साथ ही इस टीम में डीएम के साथ मनोज जोशी एनआइसी देहरादून, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर शिव प्रसाद उनियाल, जिला शिक्षा अधिकारी एलएस दानू, नेटवर्क इंजीनियर नीरज वशिष्ठ, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डीडीएमए रुद्रप्रयाग भूपेंद्र सिंह नयाल और जीमैक्स कंपनी के निदेशक रोहित संब्याल को भी कोटि-कोटि शुभकामनाएं।