उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी..26 फरवरी से कुमाऊं-गढ़वाल रेजीमेंट में बंपर भर्तियां

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गढ़वाल और कुमाऊं रेजीमेंट में बंपर भर्तियां (Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti) होने जा रही हैं...पढ़िए पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
गढ़वाल राइफल भर्ती: Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti
Image: Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti

देहरादून: Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti : उत्तराखंड...देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देने वाले जोशीले युवाओं का प्रदेश। कहा जाता है कि उत्तराखंड के हर चौथे परिवार में से एक शख्स भारतीय सेना में सेवाएं देता है। देशसेवा के जज्बे को दिल में पाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां भारतीय सेना ने आपको एक सुहरा मौका दिया है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए गढ़वाल राइफल और कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती होने का सुनहरा मौका है । इस महीने 26 फरवरी से कुमाऊँ रेजीमेंट भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल से गढ़वाल राइफल के लिए भर्तियां शुरू होंगी। गढ़वाल राइफल के लिए भर्ती की तारीखों को आगे पीछे भी किया जा सकता है। सबसे पहले कुमाऊँ रेजीमेंट की भर्ती की बात करते हैं। ये भर्ती रानीखेत में होने जा रही है। कुमाऊं के 6 जिलों के युवाओं लिए भर्ती रैली 26 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी खोल दिए गए हैं। आप 23 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 24 और 25 फरवरी को आपका एडमिट कार्ड ईमेल के जरिए आपको भेजा जाएगा। आगे जानिए गढ़वाल राइफल की भर्ती के बारे में

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 13 साल के बच्चे ने बनाई इलैक्ट्रिक कार, IAS दीपक रावत ने बढ़ाया हौसला..देखिए
गढ़वाल राइफल (Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti) की बात करें तो 3 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में गढ़वाल राइफल की भर्ती प्रस्तावित है। भर्ती होने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ आना होगा।
20 पासपोर्ट साइज़ फोटो
एजुकेशनल सर्टिफिकेट
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
स्कूल से जारी चरित्र प्रमाण पत्र,
अविवाहित प्रमाण पत्र
युवाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ही आवेदन करना होगा।