Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: डिप्रेशन...ऐसा विषय जिस पर आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं होती। लोग भीतर ही भीतर घुटते रहते हैं, पर अपनी तकलीफ किसी को बता नहीं पाते। अगली बार जब आप अपने दोस्तों से पूछें कि वो कैसे हैं? और जवाब मिले सब ठीक है...तो जरूरी नहीं सब ठीक ही हो। हल्द्वानी में रहने वाले डॉ. राजेश गुप्ता भी लंबे वक्त से डिप्रेशन में थे, पर किसी ने सोचा नहीं था कि इसके चलते वो अपनी जान दे देंगे। 48 साल के डॉ. राजेश गुप्ता ने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा कि डॉ. राजेश घर के पास स्थित शराब की दुकान को लेकर तनाव में थे। डॉ. राजेश ने शराब का ठेका हटवाने के लिए प्रशासन से कई बार कहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिस वजह से वो तनाव में रहने लगे। डॉ. राजेश मूलरूप से यूपी के मथुरा के रहने वाले थे। वो चंपावत के जिला अस्पताल में तैनात थे। डॉक्टर का परिवार हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में रहता है। पत्नी ने बताया कि डॉ. राजेश लंबे वक्त से डिप्रेशन में थे। रविवार को पत्नी सुचिता गुप्ता कुछ पूछने के लिए उनके पास गई, तो राजेश ने उन्हें दूर रहने को कहा। इसके कुछ देर बाद उन्होंने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने पड़ोसियों को सूचना दी।