Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान राजेंद्र सिंह का परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस परिवार की तकलीफ का आप और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। लापता जवान के बारे में सेना अब तक कोई जानकारी नहीं दे पाई है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वो पिछले दो दिन से आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट है। हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी पिछले एक महीने से पति की सलामती की खबर मिलने का इंतजार कर रही है। उनकी सुध-बुध खो गई है। वो भूखी-प्यासी पति का इंतजार कर रही है। दो दिन पहले जवान की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सोमवार को उत्तराखंड रक्षा अभियान के पदाधिकारी और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और जवान की पत्नी का हालचाल जाना।