Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: गढ़वाल राइफल्स के हवलदार राजेंद्र सिंह (missing jawan rajendra singh negi) का परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस परिवार की तकलीफ का आप और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। लापता जवान के बारे में सेना अब तक कोई जानकारी नहीं दे पाई है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वो पिछले दो दिन से आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट है। हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी पिछले एक महीने से पति की सलामती की खबर मिलने का इंतजार कर रही है। उनकी सुध-बुध खो गई है। वो भूखी-प्यासी पति का इंतजार कर रही है। दो दिन पहले जवान की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सोमवार को उत्तराखंड रक्षा अभियान के पदाधिकारी और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और जवान की पत्नी का हालचाल जाना। उन्होंने सरकार से परिवार की मदद करने की मांग भी की।