Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली विधानसभा चुनाव...देशभर की निगाहें इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर लगी हैं लेकिन इस चुनाव में उत्तराखंड के लिए भी कुछ खास है। दिल्ली के चुनावों में आम आदमी पार्टी के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं मनीष सिसोदिया। ये माना जा रहा था कि मनीष जिस भी सीट से खड़े होंगे, वहां जीत निश्चित है। लेकिन इस बार गजब का उलटफेर देखने को मिला है। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट विधआनसा सीट से आम आदमी पार्टी के कद्दावर उममीदवार थे। इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही तेजी से आप के मनीष सिसोदिया ने बढ़त हासिल की और लगातार कई घंटों तक आगे रहे लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक पटपड़गंज के नतीजे चौंकाने वाले हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मनीष सिसोदिया 556 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक के रुझान कहते हैं कि धीरे धीरे ये वोट मार्जिन कम हो रहा है। कुछ देर पहले तक सिसोदिया करीब 1400 वोटों से पीछे चल रहे थे। सिसोदिया के खाते में फिलहाल 39,436 वोट हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र नेगी को 38880 वोट मिले हैं। 14वें राउंट की काउंटिंग कहती है कि मुकाबला टक्कर का है। कांग्रेस की बात करें तो यहां उसकी हालत बेहद बुरी नजर आ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण रावत को अबतक मात्र 1466 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें - वाह...पहाड़ में एक ही स्कूल के 5 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा..बधाई दें