Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली विधानसभा चुनाव...इस बार उत्तराखंड के लिए भी कुछ खास है। आंकड़े साफ कहते हैं कि दिल्ली की पटपड़गंज सीट से सबसे ज्यादा उत्तराखंडी मूल के वोटर्स हैं। इन वोटर्स के दिल में क्या है ये आखिरकार अब साफ हो गया है। दरअसल आम आदमी पार्टी के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया के लिए ये माना जा रहा था कि मनीष जिस भी सीट से खड़े होंगे, वहां जीत निश्चित है। लेकिन इस बार गजब का मुकाबला देखने को मिला है। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के कद्दावर उम्मीदवार थे। इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर रविन्द्र नेगी भी लड़ रहे थे। आखिरकार अब मुकाबले का रिजल्ट साफ हो गया है और मनीष सिसोदिया ने इस सीट से जीत हासिल की है। अब जरा ये भी जान लीजिए कि आखिर रविन्द्र नेगी कौन हैं। रविंद्र नेगी स्नातक हैं और पेशे से व्यवसायी है। उनके चुनावी हलफनामे में दर्ज है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। साथ ही उनकी देनदारियां भी शून्य हैं। रविंद्र नेगी की चल संपत्ति 3,760,000 रुपये की है। वहीं उनकी अचल संपत्ति 17,000,000 रुपये की है। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंडी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जबकि यूपी-बिहार के रहने वाले वोटरों की तादाद दूसरे नंबर पर है। ऐेसे में अगर यहां से मनीष सिसोदिया की हार होती तो बड़ा फैक्टर साबित होता।