दिल्ली चुनाव में उत्तराखंड की धमक, मोहन सिंह बिष्ट ने AAP कैंडिडेट को हराया

करावल नगर विधानसभा सीट पर जारी हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक की हराया।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Mohan sing bisht: Karawal nagar vidhansabha result
Image: Karawal nagar vidhansabha result

देहरादून: दिल्ली विधानसभा चुनाव में है पटपड़गंज सीट से भले ही रविंद्र नेगी नहीं जीत पाए लेकिन करावल नगर सीट से मोहन सिंह बिष्ट ने बाजी मार ली है। कुल मिलाकर कहें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की धमक देखने को मिली है।करावल नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दुर्गेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से मोहन सिंह बिष्ट चुनाव लड़ रहे। वहीं कांग्रेस ने अरबिंद सिंह को टिकट दिया था। करावल नगर विधानसभा सीट पर जारी हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक से पहले ही बढ़त बना ली। 11 दौर की मतगणना के बाद मोहन सिंह बिष्ट 12 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में तब आम आदमी पार्टी के टिकट पर कपिल मिश्रा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को 44431 मतों से पराजित किया था। कपिल मिश्रा को जहां 101865 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह को 57434 वोट मिले थे। कपिल मिश्रा इस बार बीजेपी में शामिल हो गए।