दिल्ली के रहने वाले युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी युवक पत्नी को काम दिलाने के बहाने उत्तराखंड लाया और उसे गला घोंटकर मार डाला। बाद में उसकी लाश पर मोबिल ऑयल छिड़क कर आग लगा दी...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Husband done wife murder brutally and burn her dead body
नैनीताल: पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास की जगह शक पनपने लगे तो अंजाम दर्दनाक ही होता है। दिल्ली में रहने वाली एक युवती के साथ भी ऐसा ही हुआ। अवैध संबंधों के शक में पति ने उसे दिल्ली से उत्तराखंड लाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने जिस बेरहमी से पूरे कांड को अंजाम दिया, उसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। दिल्ली में रहने वाला युवक अपने दोस्त की मदद से पत्नी को हल्द्वानी लाया। जहां उसे गला घोंटकर मार डाला। बाद में आरोपियों ने लाश को बैलपोखरा इलाके में ले जाकर जला दिया। हत्याकांड का खुलासा 14 दिन बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 31 जनवरी की है। बैलपोखरा इलाके में एक महिला की अधजली लाश मिली थी। तब से पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। सीसीटीवी फुटेज में एक कार की मूवमेंट और नबंर प्लेट का पता लगाया गया तो मामला खुल गया। पुलिस कार के मालिक रमनजीत सिंह के पास पहुंची तो उसने बताया कि 30 जनवरी को कार उसके जीजा कुलदीप सिंह मांग कर ले गए थे। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - पहाड़ की पीड़ा: घास काटते वक्त घायल हुई महिला, कंधे पर लेकर 12 KM पैदल चले लोग
पुलिस ने कुलदीप सिंह को पकड़ा तो उसने बताया कि दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर उसका दोस्त रविंद्र पाल सिंह आहूजा रहता है। रविंद्र को अपनी पत्नी अनीता पर शक था। उसी ने अपनी पत्नी की हत्या और शव को ठिकाने लगाने के लिए कार मांगी थी। बाद में पुलिस रविंद्र पाल तक भी पहुंच गई, और उसे हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का संबंध कश्मीर के एक युवक से था। उसने पत्नी के मोबाइल पर दोनों की चैटिंग देखी थी। तभी से वो पत्नी को ठिकाने लगाने का प्लान बना रहा था। अनीता टीवी इंडस्ट्री में काम करती थी। रविंद्र उसे काम दिलाने का झांसा देकर 30 जनवरी को रामनगर ले आया। जहां उसने पत्नी की चाय में नींद की गोलियां मिला दी। अनीता बेहोश हो गई तो रविंद्र ने डिग्गी से रस्सी निकालकर उसका गला घोंट दिया। बाद में लाश को बैलपोखरा रोड पर एक खेत में फेंक दिया और उस पर मोबिल ऑयल डालकर आग लगा दी। घटना के दूसरे दिन रविंद्र दिल्ली वापस लौट गया। फिलहाल हत्या के दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।