Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कहा जाता है कि उत्तराखंड के हर चौथे परिवार में से एक शख्स भारतीय सेना में सेवाएं देता है। देशसेवा के जज्बे को दिल में पाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस महीने 26 फरवरी से कुमाऊँ रेजीमेंट भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल से गढ़वाल राइफल के लिए भर्तियां (Garhwal rifle bharti kumaon regiment bharti) शुरू होंगी। रानीखेत में 26 फरवरी, 2020 से आयोजित होगी सेना भर्ती
जिसके सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सेना के अधिकारियों व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सैन्य अधिकारियों के साथ भर्ती रैली को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने सैन्य अधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता इस रैली में की जायेगी। बैठक में भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के रहने-खाने आदि की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि भर्ती रैली स्थल में पानी की आपूर्ति जल संस्थान विभाग द्वारा टैंकर के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अलावा कैन्ट बोर्ड रानीखेत द्वारा सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में अपना सहयोग दिया जाय। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एम्बुलेंस व फस्र्ट एड बाक्स भर्ती रैली में रखने के निर्देश दिये। आगे जानिए गढ़वाल राइफल्स की भर्ती के बारे में