उत्तराखंड: स्कूल बस और यात्रियों से भरी बस में जोरदार भिड़ंत, 12 लोग घायल

यात्री बस में करीब 40 लोग सवार थे और इस हादसे के बाद एक महिला कांस्टेबल समेत लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Purnagiri mela uttarakhand: School bus hit tourists bus in ramnagar
Image: School bus hit tourists bus in ramnagar

नैनीताल: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर उत्तराखंड के रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर बेलगढ़ के पास की है। बताया जा रहा है कि इस रास्ते पर एक स्कूल बस और यात्री बस की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यात्री बस में करीब 40 लोग सवार थे और इस हादसे के बाद एक महिला कांस्टेबल समेत लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिस वक्त यह हादसा हुआ तो मौके पर ही हड़कंप मच गया और इसके बाद घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया वहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर इस हादसे में गलती किसकी है? बताया जा रहा है कि हादसे में गलती स्कूल बस के चालक की है। शुक्र इस बात का है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। बताया जा रहा है कि स्कूल बस हिलवुड एकेडमी की थी। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आगे भी जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
उत्तराखंड: इस शख्स ने पहली शादी छिपाकर दूसरी से ब्याह रचाया..फिर गर्भपात कराया, अब गया जेल
>