Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड की औद्योगिक नगरी रुद्रपुर...ये जगह उद्योगों के लिए मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक और वजह है जो रुद्रपुर को खास बनाती है, और वो है यहां मिलने वाला शहद। रुद्रपुर में बनने वाला शहद अमेरिका सहित कई देशों में मिठास घोल रहा है। विदेशों में इसकी भारी डिमांड है। यहां से बाहर भेजे जाने वाले शहद का सालाना टर्नओवर करोड़ों में है। पिछले साल रुद्रपुर से करीब 872 क्विंटल शहद का निर्यात किया गया था। जिससे 125 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की गई। मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने इस बार अनुदान के तौर पर करीब 52 लाख से अधिक का बजट बांटा है। सरकार जिले में मौन पालन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। डिप्टी डायरेक्टर मधुमक्खी पालन हरिश्चंद्र तिवारी ने कहा कि मधुमक्खी पालन से काश्तकारों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। लोग इसे स्वरोजगार के तौर पर अपना रहे हैं।