उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति मलिमथ, जानिए उनके बारे में सब कुछ

न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ नैनीताल हाईकोर्ट (uttarakhand high court) के नए जस्टिस होंगे, सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 फरवरी को न्यायमूर्ति मलिमथ को उत्तराखंड हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की थी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand high court: Ravi malimath Uttarakhand high court new chief justice
Image: Ravi malimath Uttarakhand high court new chief justice

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट (uttarakhand high court) को जल्द ही नए जस्टिस मिलने वाले हैं। न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ नैनीताल हाईकोर्ट के नए जस्टिस होंगे। वो फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां से उन्हें उत्तराखंड भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 फरवरी को न्यायमूर्ति मलिमथ को उत्तराखंड हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की थी। इसके अलावा, कॉलेजियम ने दिल्ली के न्यायमूर्ति डॉ. एस मुरलीधर को हरियाणा हाईकोर्ट और महाराष्ट्र हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंजीत वी मोरे को मेघालय हाईकोर्ट भेजने की भी सिफारिश की थी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जस्टिस के तौर पर रवि विजय कुमार की नियुक्ति तय मानी जा रही थी। चलिए अब आपको नैनीताल हाईकोर्ट के नए जस्टिस के बारे में और जानकारी देते हैं। न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ का जन्म 25 मई 1962 को हुआ। वो कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय वीएस मलिमथ के पुत्र हैं। अधिवक्ता के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 28 जनवरी 1987 में की। वो बंगलुरू में अधिवक्ता के रूप में मुख्यत: संवैधानिक, सिविल, क्रिमिनल, लेबर और सर्विस के मामलों की प्रैक्टिस करते रहे। 18 फरवरी 2008 को उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के तौर पर नियुक्ति मिली। 17 फरवरी 2010 को वह स्थायी न्यायमूर्ति बने। पिछले कई दिनों से उनके नैनीताल हाईकोर्ट (uttarakhand high court) में नियुक्त होने की चर्चाएं हो रही थीं, अब इस खबर की पुष्टि हो गई है। कर्नाटक में सेवाएं दे रहे न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ नैनीताल हाईकोर्ट के नए जस्टिस होंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए दुख भरी खबर, दिल्ली दंगे में गढ़वाल के नौजवान को जिंदा जलाया गया