रुद्रप्रयाग में दुखद हादसा..गदेरे के उफान में बहकर महिला लापता, जारी है तलाश

इस बीच रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां सारी गांव में एक महिला गदेरे के उफान में बह गई।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rudraprayag news: Women missing in rudraprayag sari village
Image: Women missing in rudraprayag sari village

रुद्रप्रयाग: पहाड़ में लोगों का जीवन इतना आसान नहीं है। आए दिन किसी न किसी परेशानी से पहाड़ के लोग जूझते हैं। इस बीच एक दुखद खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। इस वजह से सारी गांव में गदेरा उफान पर आ गया। महिला का नाम जसोदा देवी (35) पत्नी राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है। महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक ही मौसम बदल गया था। सारी गांव के ग्वाड़ में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि होने लगी। इसके बाद गांव का गदेरा उफान पर आ गया। इस दौरान 35 वर्षीय जसोदा देवी वहां से गुजर रही थी और वो अचानक गदेरे की चपेट में आ गई। अभी तक महिला का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। तेज बहाव की वजह से महिला के चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस को इस बात की सूचना दी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महिला मनरेगा का काम करती हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों पर प्रशासन, पुलिस, आपदा, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक महिला की तलाश की गई। बताया जा रहा है कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल के नौजवान को दिल्ली में दंगाइयों ने जिंदा जलाया..देखिए वीडियो