केदारघाटी की महिलाओं को बड़ी राहत.. गुप्तकाशी के माधव चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड और प्रसव सेवा शुरू

गुप्तकाशी के नारायणकोटि स्थित माधव चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड और प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। इससे केदार घाटी की गर्भवती महिलाओं और ग्रामीणों को अब दूरस्थ अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Madhav Hospital Guptkashi: Ultrasound and Maternity Services Begin at Madhav Hospital in Guptkashi
Image: Ultrasound and Maternity Services Begin at Madhav Hospital in Guptkashi

रुद्रप्रयाग: केदार घाटी के लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। गुप्तकाशी के नारायणकोटि स्थित माधव चिकित्सालय में अब अल्ट्रासाउंड और प्रसव (डिलीवरी) की सुविधा शुरू हो गई है। इस नई स्वास्थ्य सुविधा से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को अब जांच और प्रसव के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Ultrasound and Maternity Services Begin at Madhav Hospital in Guptkashi

अल्ट्रासाउंड सेवा प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी, आपातकाल में 24 घंटे सेवा मिलेगी। अब तक गुप्तकाशी और केदार घाटी के कई गांवों की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच और प्रसव के लिए 50 से 100 किलोमीटर दूर स्थित अस्पतालों तक जाना पड़ता था। इससे समय, आर्थिक बोझ और आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच की सुविधा

माधव चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विपिन कुमार भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, अल्ट्रासाउंड तथा सुरक्षित प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केदार घाटी के दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि समय पर उपचार मिल सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानन्द हेल्थ सोसायटी द्वारा माधव चिकित्सालय में विगत कई वर्षों से (2012 से) जनसेवा व स्वास्थ्य सेवा का कार्य किया जा रहा है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी मिलेगी सेवाएं

अस्पताल में अब विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
डॉ. धारा – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. पिनाक – बाल रोग विशेषज्ञ
इसके अलावा हाल ही में राजकीय चिकित्सालय फाटा से सेवानिवृत्त एएनएम दर्शनी देवी भी अस्पताल से जुड़ गई हैं और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

केदार घाटी के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत

गुप्तकाशी, नारायणकोटि और आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे समय पर इलाज, सुरक्षित प्रसव और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में काफी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड और प्रसव जैसी आवश्यक सेवाओं की शुरुआत को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी बल्कि नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल भी स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी।