Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा का इंतज़ार कर रहे श्रद्धालुओं का इंतज़ार अब ख़त्म हुआ। 29 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा का आरंभ होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है जिसको देखते हुए इस बार भी भक्तजनों के लिए हेली सर्विस वहाँ उपलब्ध रहेगी। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (युकाडा) ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के आराम के मध्यनज़र हेली सेवा के अंतर्गत 9 कम्पनियों को अनुमति दी है। इसके साथ ही फाटा और सिरसी से केदारनाथ आने-जाने का किराया भी तय कर लिया गया है। पिछली बार की तुलना में इस बार किराये के मूल्य कम हैं। केदारनाथ जाने के इच्छुक लोगों के लिए जल्द ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। फाटा से केदारनाथ के लिए एक तरफ़ का किराया पिछले साल तक 2399 रुपये (प्रति यात्री) था जो कि घटा कर इस साल 2360 रुपये( प्रति यात्री) तय हुआ है। फाटा से केदारनाथ आने-जाने का किराया (दोनों तरफ़ का किराया) 4720 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। अर्थात जिनको आने व जाने, दोनों तरफ़ की यात्रा के लिए हेली सर्विस का फायदा उठाना है उनको मात्र 4720 में हेली सर्विस मिलने वाली है।