पहाड़ की दुखद खबर..लापता मां को ढूंढ रहा था बेटा, 1 साल बाद जंगल में मिला कंकाल

युवक की मां एक साल से लापता थी। गुरुवार को महिला का कंकाल जंगल में पड़ा मिला। बेटे ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Pauri garhwal news: Dead body found in kalagarh range pauri garhwal
Image: Dead body found in kalagarh range pauri garhwal

पौड़ी गढ़वाल: अब खबर पौड़ी गढ़वाल के कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज से आ रही है। यहां नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। नरकंकाल कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। कंकाल महिला का बताया जा रहा है। कपड़ों के आधार पर शिनाख्त भी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि कंकाल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का है, जो कि 24 जनवरी 2019 से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, पर महिला का कुछ पता नहीं चल सका। एक साल बाद महिला का कंकाल मिला तो परिजनों की रही-सही उम्मीद भी टूट गई। जंगल में पड़े कंकाल को सबसे पहले फॉरेस्टर प्रकाश चंद्र मठपाल ने देखा। वो कालागढ़ दक्षिणी बीट कंपार्टमेंट छह में गश्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बड़ा रिकॉर्ड बना रहा है ये पहाड़ी गीत, 4 महीने में 1 करोड़ लोगों ने देखा..आप भी देखिए
इसी दौरान उन्हें एक मानव खोपड़ी दिखाई दी। पास ही कपड़े भी पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को खोपड़ी के साथ ही कुछ हड्डियां, कपड़े और गर्म ऊनी शॉल भी मिला। पुलिस ने गुमशुदगी के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि 24 जनवरी 2019 को रेहड़ थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले मालोनी निवासी चंद्रमोहन से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचते ही चंद्रमोहन फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि कंकाल उनकी माता ज्योतिरा देवी का है। वो पिछले एक साल से उनकी तलाश कर रहे थे। चंद्रमोहन ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।