Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: भारत रत्न से सम्मानित मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक सोलर प्लांट के उदघाटन के लिए उत्तराखंड आए हैं। सचिन तेंदुलकर एक वन्य जीव प्रेमी इंसान हैं। पूरा दिन सुबह से ही सचिन तेंदुलकर ने विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बिताया। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की ढिकाला रेंज में जंगली जानवरों को देखने में मास्टर ब्लास्टर दिनभर व्यस्त रहे। इसके बाद उत्तराखंड में लुइमिनस के नए सोलर प्लांट का उदघाटन किया। आज 30 मार्च को सचिन बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए कैंची धाम जाएंगे। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मास्टर ब्लास्टर की ये तस्वीरें देखिये..